महाकाल मंदिर समिति द्वारा वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार श्रावण-भाद्रपद मास की सवारियां अलग-अलग थीम पर निकाली जा रही है। सोमवार को निकलने वाली चौथी सवारी पर्यटन पर आधारित रहेगी। इसमें धार्मिक, ऐतिहासिक, वन्य व ग्रामीण पर्यटन का समावेश किया गया है। इन्हीं विषयों पर झांकी का निर्माण कराया जा रहा है।
