उज्जैन के ताराना में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर में तनाव की स्थिति रही। देर रात तक शहर के कुछ इलाकों से पथराव की खबरें सामने आयी। वहीं कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी की टाल में आग भी लगा दी। पुलिस-प्रशासन स्थिति को काबू करने की कोशिश में लगा हुआ है।
