सीएम ने बताया कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन के सफल ट्रायल और सेवा शुरू होने के बाद अब इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना मंजूर की गई है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी महाराज, राज्य सभा सदस्य उमेशनाथ जी महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया आदि उपस्थित थे।
