UP Crime News: लखनऊ के तेलीबाग बाजार में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। एक स्कार्पियो ने बैक करते हुए दस से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी चालक अक्षय सिंह को पकड़ लिया है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
