UP Voter List: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने आज मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) का पहला ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि इस बार तकनीक और जमीनी सर्वे की मदद से सूची को काफी हद तक ‘फिल्टर’ किया गया है, जिसके सुखद परिणाम सामने आए हैं।
