लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में जमानत पर निकले एक आरोपी ने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले भी आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तालश कर रही है।
