उत्तर भारत में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश (UP Weather Alert) और हिमाचल प्रदेश में आंधी और मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं हिमाचल में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।
