UPSC CSE प्रीलिम्स 25 मई को:टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें, नए नोट्स न पढ़ें; जानें टॉपर्स-एक्‍सपर्ट्स के लास्‍ट मिनट टिप्‍स

0
19

रविवार 25 मई को UPSC सिविल सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2025 होगा। इसमें दो पेपर होंगे… एग्जाम को लेकर बहुत से कैंडिडेट्स इस समय नर्वस होंगे। कुछ सोच रहे होंगे कि एक बार और रिविजन कर लें। किसी को समझ नहीं आ रहा होगा कि क्या छोड़ें और क्या पढ़ें या एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाएं। ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए लास्ट मिनट टिप्स के लिए हमने बात की सिविल सर्विस एग्जाम्स की तैयारी कराने वाले टीचर और राइटर मंजुनाथ थांम्मीनीडी से। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा…. कॉन्फिडेंट रहें, टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें परीक्षा के दिन आपकी सबसे पहली रणनीति कॉन्फिडेंट रहने की होनी चाहिए। पॉजिटिव सोच बनाएं रखें और बेवजह स्ट्रेस न लें। इसके अलावा आपका टाइम मैनेजमेंट एग्जाम की शुरुआत से ही अच्छा होना चाहिए। आसान सवालों को पहले करें और उसके बाद मुश्किल सवालों की ओर बढ़ें। नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखे और श्योर होने पर ही जवाब भरे। तुक्के मारने से बचे। OMR शीट ध्यान से भरें। आंसर्स ऊपर-नीचे करने की गलती न करें और क्वेश्चन पेपर का नंबर और आंसर शीट का नंबर अच्छी तरह जांच लें। आखिर के 10 मिनट में OMR शीट चेक करें कि सही से भरी है या नहीं। AIR 1 आदित्‍य श्रीवास्‍तव की तैयारी के टिप्‍स UPSC सिविल सर्विस 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 पाने वाले आदित्‍य श्रीवास्‍तव ने दैनिक भास्‍कर को बताया, ‘प्रीलिम्स की तैयारी मैं फरवरी से शुरू करता था, उसके पहले मेन्स के लिए पढ़ता था क्योंकि ज्यादातर कोर्स लगभग सेम ही होता है। मुझे लगता है कि इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ चलें तो दोनों की तैयारी साथ में कर सकते हैं।
प्रीलिम्स में फैक्ट्स पर फोकस करना होता है। एक्जैक्ट वर्ड्स, एक्जैक्ट नेम्स आपको पता होने चाहिए क्योंकि ऑप्शन्स उसी तरह से होते हैं। दूसरी ओर मेन्स में ब्रॉड अंडरस्टैंडिंग जरूरी है, क्योंकि वहां पर आपको दो पन्ने या कई पन्ने भरने होते हैं। मेन्स में भी आपको एक्जैक्ट फैक्ट्स डालने होते हैं, लेकिन एक ब्रॉड अंडरस्टैंडिंग भी जरूरी है। इसलिए पढ़ने का तरीका थोड़ा बदल जाता है।’ पूरी खबर पढ़ें… अब नए नोट्स बिल्कुल न पढ़ें कैंडिडेट्स नई चीजें पढ़ने या चैप्टर्स की ऑनलाइन वीडियो देखने के बजाय अपने खुद के बनाए नोट्स से ही रिवीजन करें। इन नोट्स से याद रखना आसान होता है और कॉन्फिडेंस भी बेहतर होता है। आखिरी दिनों में नए नोट्स जोड़ने से कंफ्यूजन बढ़ सकता है और घबराहट हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि परिचित नोट्स, माइंड मैप्स और पुराने रिसोर्सेस पर ही भरोसा करें। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें UPSC टॉपर्स की टिप्स के लिए पढ़ें.. टॉपर्स मंत्रा – UPSC के लिए कोचिंग जरूरी नहीं:नौकरी के साथ ही करें तैयारी; वायरल IPS अभिषेक वर्मा के टिप्‍स मैं अभिषेक वर्मा 2016 बैच का IPS ऑफिसर हूं और फिलहाल हापुड़ जिले में SP के रूप में काम कर रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here