Vastu For Bathroom: बाथरूम में खाली बाल्टी बनती है Money Problem की वजह, आज ही बदलें ये आदत

0
2
अक्सर हम सभी घर की सजावट और मुख्य कमरों के वास्तु पर ध्यान देते हैं। लेकिन बाथरूम जैसी अहम जगह को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बाथरूम का सीधा संबंध हमारी मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति से होता है। लेकिन कई लोग अंजाने में बाथरूम में बाल्टी को खाली छोड़ देते हैं। इस गलती को वास्तु शास्त्र में एक बड़ा दोष माना जाता है। क्योंकि यह छोटी सी लापरवाही आपके घर में कंगाली और नकारात्मकता की वजह बन सकती है।

खाली बाल्टी क्यों है मानी जाती है अशुभ

वास्तु शास्त्र में पानी को ‘प्रवाह’ और ‘सम्पन्नता’ का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के मुताबिक बाथरूम में खाली बाल्टी रखना अभाव और खालीपन को दर्शाता है। जब बाल्टी खाली होती है, तो यह घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को रोकता है और आर्थिक तंगी का संकेत देती है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: रोज शाम जलाएं कपूर-गुग्गल, ये अचूक Home Remedy घर में भर देगा Positive Vibes और शांति

एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आप रात के समय बाल्टी को खाली छोड़ देते हैं, तो इससे घर में तनाव और सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी जल का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। वहीं खाली बर्तन मानसिक अशांति की वजह बन सकता है।

बाल्टी का रंग और दिशा

बता दें कि बाल्टी में सिर्फ पानी भरा होना ही काफी नहीं है, बल्कि इसका रंग भी मायने रखता है।

नीला रंग

वास्तु शास्त्र में नीले रंग की बाल्टी को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि नीला रंग जल का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं नीले रंग की बाल्टी को बाथरूम में रखने से राहु-केतु जैसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

साफ-सफाई का ध्यान

बाथरूम की बाल्टी कभी पुरानी या फिर टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। क्योंकि गंदी बाल्टी घर में दरिद्रता लेकर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here