Vastu Tips: घर में चांदी का मोर पंख रखने से चमक जाएगी फूटी हुई किस्मत, कभी नहीं खाली होगी तिजोरी

0
23

घर हो या फिर ऑफिस, इन सभी जगहों पर वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वास्तु नियमों का ध्यान रखने से घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही परिवार के लोग तरक्की करते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनको अपनाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। ठीक इसी तरह वास्तु के मुताबिक घर में चांदी का मोरपंख रखना चाहिए। इससे शुभ फल मिलते हैं। तो आइए जानते हैं घर में चांदी का मोरपंख रखने से क्या फायदे होते हैं।

जरुर रखें ये मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी से बना मोरपंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में चांदी का मोरपंख रखने से धन आकर्षित होता है और वास्तु दोष भी दूर होता है। लेकिन चांदी का मोरपंख नाचती हुई अवस्था में होना चाहिए। इससे धन लाभ के भी योग बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 14 November 2024 | आज का प्रेम राशिफल 14 नवंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दूर होंगी कई समस्याएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि जातक के विवाह में किसी तरह की परेशानी आ रही है। तो उसको अपने घर पर चांदी का मोरपंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है।वहीं घर में मोर की मूर्ति रखने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा नहीं होता है।
यहां रखें चांदी का मोरपंख
अगर किसी जातक को अपने कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको अपने ऑफिस या दुकान में चांदी का मोर पंख दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। आप चाहें तो इसको तिजोरी में भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से कारोबार में तरक्की करने के योग बनने लगते हैं। अगर आप चांदी का मोरपंख घर में रखना चाहते हैं, तो आप इसको ड्राइंग रूप बेहतर ऑप्शन है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में शांति का माहौल बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here