Vastu Tips: क्या आप जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़े ये वास्तु टिप्स

0
46
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पूजनीय होता है। मान्यता के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर से नकारात्मक एनर्जी दूर होती और जीवन में धन, सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके साथ ही कार्तिक माह में घर में तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करने शुभ फलदायी होता है। हालांकि, जब भी आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं तुलसी से जुड़े वास्तु टिप्स।
तुलसी के पौधे से जुड़े वास्तु टिप्स
– वास्तु के मुताबिक, तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अति शुभ माना गया है। इसके अलावा, दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाएं। यह जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। 
– तुलसी के पौधे के पास डस्टबिन, शूज और झाड़ू रखना नहीं चाहिए।
– आप चाहे तो तुलसी के पौधे को फूलों के पौधों के पास रख सकते हैं, लेकिन इसे कैक्टस के पास न रखें। वरना घर की नेगेटिविटी को बढ़ा देता है।
– घर में विषम संख्या में 1, 3 या 5 तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। वहीं, सम संख्या में 2, 4 या 6 तुलसी के पौधे नहीं लगाना चाहिए।
– तुलसी का पौधा सदैव ऊंचा स्थान पर रखें।
– तुलसी के सुखे पौधे को घर पर कभी भी न रखें। इसको आपको जल्द ही घर से हटा दें। इसके जगह नया पौधा लगा दें। वहीं, सूखे हुई तुलसी के पौधे को पवित्र नदी या साफ पानी में प्रवाहित कर दें।
– इस बात का ध्यान रखें कि शिवजी को तुलसी का पत्ता या तुलसी दल कभी भी अर्पित नहीं करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here