Vastu Tips: दिवाली पर रंगोली कहां बनाएं और कहां नहीं? जानिए शुभ-अशुभ से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स!

0
13
धनतेरस से दीपावली का त्योहार शुरु हो जाता है। पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है दिवाली। महीनों से इस पर्व की तैयारियां शुरु हो जाती है। कुछ दिनों से पहले घर में सफाई की जाती है और दिवाली के दिन हर एक कोने-कोने को रोशनी से जगमग किया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर से मनाया जाएगा। दिवाली के पर्व पर लोग अपने घरों में दीए, फूल और तोरण से सजाते हैं। इस दिन घर के कोने में रंगोली बनाई जाती है ताकि मां लक्ष्मी के आगमन हो जाए। वास्तु शास्त्र में बताया है कि घर में रंगोली बनाने के लिए खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी जगहों को बारे में बताया है कि जहां पर रंगोली बनाना सही होता है।
इन जगहों पर ना बनाएं रंगोली
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कमरे के अंदर रंगोली कभी भी नहीं बनानी चाहिए। इसके अलावा, बेडरूम में भी रंगोली नहीं बनानी चाहिए। इसे आप घर के मुख्य द्वार के अंदर वाले जगह पर बनाएं। वहीं, बाथरुम के आसपास रंगोली बनाने से बचना चाहिए। घर के कोने में रंगोली नहीं बनाएं। 
कहां पर बना सकते हैं रंगोली
आपको बता दें कि, गलत स्थान पर रंगोली बनाने से वास्तु दोष का खतरा रहता है। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी आने का खतरा बढ़ जाता है। वास्तु के मुताबिक, आप रंगोली के मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली को बना सकते है। इन जगहों पर रंगोली बनाने से पॉजिटिव एनर्जी घर में चारों तरफ फैली रहती है। इसके अलावा, रंगोली में कभी भी किसी देवी-देवता की आकृति नहीं बनानी चाहिए। इस दिन आप फूल-पत्तियां या फिर स्वास्तिक वाली रंगोली बना सकते हैं, यह काफी शुभ होती है, जिससे घर में सुख और समृद्धि आती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here