Vastu Tips For Terrace: घर की छत पर इन चीजों को रखने से दूर होती है निगेटिव एनर्जी, बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

0
152

वास्तु शास्त्र हमारी भारतीय वास्तुकला और वास्तु विज्ञान का एक अहम पहलू है। वास्तुकला घर के निर्माण और व्यवस्था के जरिए पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है। कई लोग अपनी छत को घर का बगीचा बनाने, देर रात टहलने, मौसम का आनंद लेने या फिर सितारों को देखने के लिए करते हैं। लेकिन घर के अन्य कोनों की तरह शायद ही हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं अगर आप घर की छत को साफ रखते हैं, तो इसका पूरे घर पर सकारात्मक असर पड़ता है।

वहीं घर की छत पर कुछ चीजों को रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रवेश रुकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की छत पर कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 15 May 2025 | आज का प्रेम राशिफल 15 मई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

त्रिशूल
भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह पॉजिटिव एनर्जी को भी आकर्षित करने में मदद करता है। त्रिशूल छत पर रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण रहता है।
पौधे
बता दें कि पौधे भी प्राकृतिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। वहीं विभिन्न प्रकार के पौधों के अलग-अलग गुण होते हैं। इन पौधों को सही दिशा में लगाने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
धातु की वस्तुएं
आप छत पर धातु की वस्तुएं जैसे विंड चाइम या फिर धातु की मूर्तियां भी रख सकते हैं। यह भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है।
ओंकार और स्वास्तिक
प्राचीन भारतीय प्रतीक ओंकार और स्वास्तिक चिन्ह सकारात्मक ऊर्जा औऱ शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसको छत पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
सूखे या कांटेदार पौधे
वहीं छत पर भूलकर भी सूखे व कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह निगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं।
सफाई
इसके साथ ही छत पर अवांछित चीजें और कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए छत की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here