VIDEO-भारत के हेड कोच गंभीर ने क्यूरेटर से बहस की:ओवल मैदान की पिच को लेकर खुश नहीं हैं; इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट 31 जुलाई से

0
25

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम के मेन पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस से बहस हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने इस बहस का वीडियो जारी किया। इतना ही नहीं, दावा किया कि भारतीय कोच पिच को लेकर खुश नहीं हैं। यह वाकया उस समय हुआ जब गंभीर पिच का मुआयना कर रहे थे। दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस देखी गई। यहां 31 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का 5वां मुकाबला खेला जाएगा। भारत के पास इसे जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है। फिलहाल, इंग्लिश टीम 2-1 की बराबरी पर है। वीडियो में देखिए गंभीर और ग्राउंड क्यूरेटर में बहस…
गंभीर पिच की स्थिति को लेकर असहमत दिखें गंभीर पिच को लेकर नाराज दिखे और उन्होंने मैदान पर पहुंचकर सीधे क्यूरेटर से बातचीत की। दोनों के बीच पिच की स्थिति और व्यवहार को लेकर असहमति देखी गई। सूत्रों के मुताबिक, गंभीर को यह कहते हुए सुना गया, आप यहां सिर्फ ग्राउंड्स मैन हैं। यह बहस नेट्स में हुई, जब खिलाड़ी अपने रन-अप एरिया पर निशान लगा रहे थे। बाद में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक आए और क्यूरेटर को अपने साथ ले गए और उनसे बात की, जबकि गंभीर अभी भी दूर से क्यूरेटर से बहस कर रहे थे। मैनचेस्टर टेस्ट भारत ने ड्रॉ कराया 27 जुलाई को भारत ने 143 ओवर बैटिंग करके मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ करा लिया था। पांचवें दिन रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए। हालांकि भारत को सीरीज बराबर करने के लिए 5वां टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। पढ़ें पूरी खबर… 5वें टेस्ट के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्राउली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स. भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज, अर्शदीप सिंह। ——————————————– ओवल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ओवल स्टेडियम में 2 टेस्ट जीता है भारत; यहां आखिरी मैच, जीते तो सीरीज बराबर लंदन के द ओवल स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का 5वां टेस्ट 31 जुलाई से खेला जाएगा। भारत ने यहां 15 टेस्ट खेले और महज 2 जीते। हालांकि, पिछली जीत 2021 में ही मिली थी। भारत ने द ओवल टेस्ट जीत लिया तो टीम सीरीज को 2-2 से बराबर कर लेगी। वहीं मुकाबला ड्रॉ हुआ या इंग्लैंड जीती तो सीरीज भी होम टीम के नाम हो जाएगी। यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास 3 बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here