Vijay Shah Case: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी के बाद सोमवार को भी सुप्रीम कोर्ट में फजीहत का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने माफी अस्वीकार कर दी। कहा- आपकी भावना इतनी अच्छी होती, तो माफी मांगते समय अगर-मगर नहीं करते। मंत्री से जांच में सहयोग करने को कहा है।
