वक्फ बिल (Waqf Amendment Act) को लेकर देश में हंगामे के बीच बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट बिल के पक्ष और विपक्ष में दायर याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा। कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं में कहा गया है कि यह मुसलमानों के साथ भेदभाव करता है और उनके धर्म के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
