IMD Weather Alert: पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और सर्दी कम परेशान कर रही है, लेकिन शुक्रवार 23 जनवरी से मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
