मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया। इंदौर में 111 किमी प्रति घंटा की आंधी और 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई शहरों में बिजली बाधित हुई, फसलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
