केरल से दस्तक देने वाले मानसून ने 26 मई तक मुंबई में प्रवेश किया, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी तक उसकी एंट्री नहीं हो पाई। इससे प्रदेश में गर्मी और उमस जारी हैं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून के आने में कम से कम 10 दिन लगेंगे, हल्की बारिश के आसार हैं।
