पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार को नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, मंदसौर जिलों के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं एवं रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बुधवार को सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया।
