बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारत के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है।
