Weather Update: फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में ठंड और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में तेज ठंडी हवाओं और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
