WPL में शनिवार का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। DY पाटिल स्टेडियम में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। वे पहली बार DC की कप्तानी कर रही हैं। मुंबई ने एक ओवर में बिना नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। जी कमलिनी और अमीलिया कर क्रीज पर हैं। दिल्ली से नंदनी शर्मा डेब्यू कर रही हैं, जबकि मुंबई ने त्रिवेणी को डेब्यू कैप दी है। टीम ने साइका इशाक को ड्रॉप किया गया है। प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमीलिया कर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, निकोला कैरी, एस सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ। दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, लिजेल ली, मैरिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
