विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें मैच में यूपी वॉरियर्ज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 144 रन का टारगेट दिया। नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में RCB ने बॉलिंग चुनी। यूपी वॉरियर्ज ने 50 रन पर ही 5 विकेट गंवाने के बाद 20 ओवर में 143 रन बनाए। बेंगलुरु ने 1 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। टीम से ग्रेस हैरिस (9 रन) और कप्तान स्मृति मंधाना (0 रन) पिच पर हैं। यूपी से दीप्ति शर्मा ने पहला ओवर फेंका। RCB से श्रेयांका पाटील और नदीन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट लौरेन बेल को मिला। UPW से डिएंड्रा डॉटिन और दीप्ति शर्मा ने छठे विकेट के लिए 93 रन की पार्टनरशिप की। डॉटिन ने 40 और दीप्ति ने 45 रन बनाए।
