WPL- 210 चेज कर रही दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा:लिजेल ली 86 रन बनाकर आउट, गुजरात की काशवी गौतम को विकेट

0
7

गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 210 रन का टारगेट दिया है।जवाब में दिल्ली ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। लौरा वोलवार्ट और शिनेल हेनरी क्रीज पर हैं। लिजेल ली 86 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें काशवी गौतम ने कैच आउट कराया। शेफाली वर्मा (14 रन) को राजेश्वरी गायकवाड ने बोल्ड कर दिया। मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में गुजरात जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए। जोकि टीम का हाईएस्ट स्कोर है। टीम ने अपने पहले मैच में यूपी के खिलाफ 207 रन बनाए थे। ओपनर सोफी डिवाइन ने महज 42 गेंद पर 95 रन बनाए। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 49 रन बनाए। दिल्ली से नंदनी शर्मा ने हैट्रिक समेत 5 विकेट लिए। श्री चरणी और शिनेल हेनरी को 2-2 विकेट मिले। वडोदरा में भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया। खबर पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here