WTC फाइनल- साउथ अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवाया:बावुमा 66 रन बनाकर आउट, कमिंस ने तोड़ी शतकीय साझेदारी; ऑस्ट्रेलिया से जीतने के लिए 55 रन चाहिए

0
22

साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने से महज 55 रन दूर है। 282 रन का टारगेट चेज कर रही टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम 111 और ट्रिस्टन स्टब्स 4 पर खेल रहे हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने कैच आउट करके सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक की। लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में शनिवार को चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 213/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। मार्करम ने 102 और बावुमा ने 65 से पारी को आगे बढ़ाया। बुधवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली, टीम ने फिर दूसरी पारी में 218 रन बना दिए। इसलिए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट मिला है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here