Year Ender 2025: वर्ष 2025 भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के लिए कई मायनों में खास रहा। इस दौरान टीम इंडिया ने तीन अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में दमदार प्रदर्शन करते हुए 14 मुकाबलों में 11 मैच जीते। रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद वनडे नेतृत्व शुभमन गिल को सौंपा गया। गिल के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली।
