Cricket Year Ender 2025: साल 2025 क्रिकेट के सुनहरे इतिहास में ‘रिकॉर्ड्स का साल’ बनकर दर्ज हो गया है। भारतीय प्रशंसकों के लिए यह साल खुशियों की सौगात लेकर आया चाहे वह RCB का पहला आईपीएल खिताब हो या रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत का कब्जा। लेकिन टीम की जीत के साथ-साथ व्यक्तिगत उपलब्धियों ने इस साल को अविस्मरणीय बना दिया।
