25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

Zodiac Signs: भगवान विष्णु को प्रिय हैं ये 2 राशियां, हमेशा बरसती है श्रीहरि की कृपा

हिंदू धर्म में कार्तिक महीना जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को अतिप्रिय है। इस महीने में रोजाना भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक महीने में भगवान श्रीहरि की पूजा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जाने-अंजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिलती है।

जो भी जातक पूरे श्रद्धा-भाव से एकादशी तिथि पर भगवान श्रीहरि की पूजा करते हैं, उन पर विष्णु भगवान की कृपा बरसती है। बता दें कि इन 2 राशियों के जातकों पर भगवान विष्णु की हमेशा कृपा बरसती रहती है। भगवान विष्णु की कृपा से इन दोनों ही राशियों के जातकों को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की कृपा से 2 राशि के जातकों को कभी धन की कमी नहीं रहती है।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: कुंडली के पंचम भाव के शुभ होने पर संतान और शिक्षा का मिलता है सुख, बुद्धिमान होते हैं जातक

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं इस राशि के आराध्य भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। भगवान श्रीहरि की कृपा से इस राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं औऱ हमेशा धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेते हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इस राशि के लोग सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हैं। गुरु बृहस्पति की कृपा से सत्य मार्ग पर चलते हैं और यह शास्त्रों में भी निहित है कि जहां पर सत्य रहता है, वहां पर नारायण यानी की श्रीहरि निवास करते हैं।
धनु राशि के जातक अपने अच्छे गुणों के कारण जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। हर क्षेत्र में यह जातक मनमुताबिक सफलता मिलता है। गुरु बृहस्पति की कृपा से इस राशि के जातकों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। यह जातक अपने ज्ञान से धन अर्जन करने में सफल होते हैं।
मीन राशि
बता दें कि वर्तमान समय में मीन राशि में राहु का गोचर है। आसान शब्दों में समझा जाए, तो मीन राशि में राहु विराजमान है। इस दौरान मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। यह साढ़े साती का पहला चरण है। इसलिए मीन राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। 
मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति और आराध्य भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। देवगुरु की कृपा से इस राशि के जातक हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हैं और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। गुरु की कृपा से मीन राशि के जातकों की जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं होती है और कर्मों के अनुरूप इस राशि के जातकों को फल मिलता है। इसलिए मीन राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। वहीं सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए हर बृहस्पतिवार व्रत कर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles