25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

आकाश शर्मा को घर के ही वार्ड में बढ़त नहीं:ढेबर के वार्ड में कांग्रेस को लीड; मीनल के वार्ड में बीजेपी एकतरफा आगे

रायपुर दक्षिण के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराया है। जिस वार्ड में आकाश शर्मा रहते हैं, वहां भी उन्हें लीड नहीं मिल पाई। सुंदर लाल शर्मा वार्ड में आकाश शर्मा का घर है। यहां बीजेपी के पार्षद मृत्युंजय दुबे हैं। वहीं मेयर एजाज ढेबर अपने वार्ड से कांग्रेस को बढ़त दिलाने में फिर भी कामयाब रहे। हालांकि यह बढ़त भी महज 242 वोट की ही थी। इसके अलावा निगम में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी की मीनल चौबे के वार्ड में बीजेपी के सुनील सोनी को एकतरफा लीड मिली। उपचुनाव के परिणाम तय करेंगे पार्षदों का भविष्य गौरतलब है कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 19 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्ड में कांग्रेस और 8 वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उपचुनाव के परिणाम पार्षद का भविष्य तय करेंगे। जिन पार्षद के वार्ड में भाजपा और कांग्रेस को कम मिले उन्हें निकाय चुनाव में टिकट मिलने दिक्कत हो सकती है। मुस्लिम वोटर्स की संख्या जहां ज्यादा वहां मिली आकाश को बढ़त​​​​​​ दक्षिण क्षेत्र के 19 वार्डों में से आकाश शर्मा को सिर्फ 2 वार्डों में ही लीड मिली। जिन वार्डों में मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा थी उसी क्षेत्र से वे कुल 643 वोटों से आगे रहे हैं। मेयर एजाज ढेबर के वार्ड से 242 वोट और MIC सदस्य समीर अख्तर के वार्ड से 401 वोटों से सुनील सोनी पीछे रहे। मीनल और सरीता के वार्ड में जीत का मार्जिन अच्छा रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के वार्ड चंगोरा भाठा क्षेत्र से भी भाजपा बड़ी बढ़त मिली है। यहां के 14 के 14 बूथ पर भाजपा की जीत हुई है। सुनील सोनी को 3104 वोटों से लीड मिली है। वही ब्राम्हणपारा वार्ड, जहां सबसे ज्यादा ब्राम्हण समाज के वोटरों की संख्या अधिक है। वहां से भी सुनील सोनी को 3017 वोट से आकाश शर्मा से आगे रहे। देखिए किस वार्ड में कितने वोट मिले- डॉ.खूबचंद बघेल वार्ड मीनल चौबे (भाजपा) नेता प्रतिपक्ष बूथ की संख्या- 14
कितने में जीते -14
भाजपा वोट- 5285
कांग्रेस वोट-2242 जीत का अंतर -3104 मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड पार्षद एजाज ढेबर ( कांग्रेस)मेयर बूथ की संख्या- 13 कितने बूथ में जीते -7
कांग्रेस वोट-3015
भाजपा वोट-2773
जीत का अंतर-242 शहीद राजीव पांडे वार्ड पार्षद समीर अख्तर (कांग्रेस)
बूथ की संख्या- 12
कितने में जीते -7
कांग्रेस वोट -3093
भाजपा वोट-2692
जीत का अंतर -401 पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड पार्षद- प्रमोद दुबे (कांग्रेस) सभापति बूथ की संख्या- 14 कितने बूथ में जीते -10 भाजपा वोट-3666
कांग्रेस वोट-1930
जीत का अंतर-1736 ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद -सरिता आकाश दुबे (भाजपा) बूथ संख्या- 15
जीते -15
भाजपा-4863
कांग्रेस वोट-1846
जीत का अंतर -3017 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद सतनाम सिंह पनाग (कांग्रेस) बूथ संख्या- 16
जीते -16
भाजपा- 6427
कांग्रेस वोट-2218
जीत का अंतर -4209 भक्त कर्मा माता वार्ड पार्षद – उत्तम साहू (कांग्रेस )
बूथ की संख्या- 11
कितने में जीते- 11
भाजपा वोट-4781
कांग्रेस वोट-1849
जीत का अंतर-2932 महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड पार्षद -जितेंद्र अग्रवाल (कांग्रेस)
बूथ की संख्या – 16
कितने में जीते -16
भाजपा-5228
कांग्रेस वोट-2000
जीत का अंतर -3228
(बूथ नंबर 157 के वोट नहीं जुड़े हैं)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles