28.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

छत्तीसगढ़ के बैगा-गुनिया-सिरहा जनजातियों को मिलेंगे 5-5 हजार:गांव में बनेंगे समुदाय के शहीदों के स्मारक; लोक नृत्य महोत्सव का समापन

रायपुर में दो दिन से जारी जनजातीय गौरव दिवस और अंतरराज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान सीएम ने प्रदेश की बैगा, गुनिया, सिरहा जनजातियों को प्रति वर्ष पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि के रूप में देने की घोषणा की है। साथ ही जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं चिन्हित स्थलों पर स्थापित किए जाने की घोषणा की। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए कई राज्यों के कलाकार रायपुर पहुंचे। कार्यक्रम में सभी राज्यों के जनजातीय रंग देखने को मिले लेकिन त्रिपुरा के दल ने अपने ब्रू रियांग डांस से सभी को हैरान किया। जबरदस्त बैलेंस का दिखाया हुनर ब्रू-रियांग डांस के दौरान एक लड़की पीठ की दिशा में मुड़कर हाथों और पैरों से बैलेंस बना रही थी। इसके बाद उस लड़की पर एक और लड़की चढ़ गई। वह अपने पूरे भार से उस पर खड़ी थी। इतना ही नहीं ऊपर चढ़ी लड़की सिर पर बोतल और हाथों में थालियों को बैलेंस करते हुए डांस कर रही थी। त्रिपुरा के जनजाति समुदाय के लोग वहां शादी के मौके पर नव वर वधु के सामने ये डांस करते हैं। इस नृत्य में प्रकृति की पूजा करने उसका आदर करने का संदेश नव दंपती को दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के लिए बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री ने इस समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैगा, गुनिया, सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों में धार्मिक और मांगलिक कार्य के लिए गांव-गांव में सरकारी खर्च से अखरा निर्माण विकास योजना शुरू करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय के विभूतियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘‘एटलस‘‘, कैलेंडर ‘‘शौर्यांजलि‘‘ और ‘‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। मुझे इस मंच पर श्रेष्ठ भारत दिखा-अरूण सिंह कार्यक्रम में आए राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने कहा कि, अंतरराज्यीय नृत्य महोत्सव समारोह में आकर ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ का दर्शन हुआ है। जनजातीय समुदाय के महापुरुषों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वही देश और समाज जागृत रहता है, जो अपनी संस्कृति और अपने महापुरुषों को याद रखता है। PM मोदी बिहार से वर्चुअली जुड़े इस कार्यक्रम में बिहार के जमुई से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में सभी लोगों ने PM मोदी का सम्बोधन सुना। वर्चुअल कार्यक्रम में PM मोदी ने 6600 करोड़ की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तस्वीरों में देखिए जनजातीय रंग- हिमाचल का कायांग नृत्य हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने मनमोहक कायांग नृत्य की प्रस्तुति दी, जो हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। इस नृत्य में नर्तक दल एक दूसरे की भुजाओं को बुनकर माला जैसा पैटर्न बनाते हैं। धीर-धीरे कदमताल करते हुए प्रतीकात्मक रूप से माला की मोती जैसे बिखरते हुए फिर जुड़ते हुए नृत्य करते हैं। कश्मीर का गोजरी नृत्य आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में जम्मू कश्मीर के गुज्जर जनजातीय समुदाय के नर्तक दल द्वारा गोजरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। गोजरी नृत्य जम्मू और कश्मीर के प्रसिद्ध नृत्य में से एक है, जो खानाबदोश गुज्जर जनजाति द्वारा किया जाता है। सर्दियों में मैदानी इलाकों में रहते हैं और गर्मियों में पहाड़ों पर चले जाते हैं। यह नृत्य गुज्जर जनजाति के पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाता है, जिनकी अपनी विशिष्ट भाषा, पोशाक और संगीत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles