25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

ट्रम्प की लाइब्रेरी को 15 मिलियन डॉलर देगा ABC न्यूज:चैनल के एंकर ने रेप का दोषी बताया था; अब वकील की फीस भी भरनी होगी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेंसीडेट लाइब्रेरी को न्यूज चैनल ABC न्यूज ने 15 मिलियन डॉलर देने पर राजी हो गया है। ट्रम्प ने ABC न्यूज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। ABC न्यूज के एंकर जॉर्ज स्टेफानोपोलोस ने लाइव टीवी पर दावा किया था कि ट्रम्प को लेखिका ई. जीन कैरोल के साथ बलात्कार के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। जॉर्ज ने ये दावा 10 मार्च को अपने शो ‘दिस वीक’ में किया था। शनिवार को इस मामले से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। इसके मुताबिक ABC न्यूज अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट कर माफी मांगेगा और जो दावा उसने किया था उसके लिए खेद जताएगा। इसके साथ ही ट्रम्प के वकील को 1 मिलियन डॉलर की फीस भी देगा। ABC न्यूज ने पोस्ट करते हुए समझौते के बदले मुकदमा खारिज करने पर खुशी जताई है। कैरोल के साथ यौन उत्पीड़न के दोषी हैं ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प को 2023 में में न्यूयॉर्क मैगजीन की लेखिका ई. जीन कैरोल के साथ यौन शोषण का दोषी पाया गया था। कैरोल ने आरोप लगाया था कि ट्रम्प ने 1996 में उनके साथ यौन शोषण और बलात्कार किया था। हालांकि जूरी ने अपने फैसले में ट्रम्प के सिर्फ यौन शोषण का दोषी करार दिया था। इसके लिए ट्रम्प पर 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगा था। इससे पहले ट्रम्प ने कैरोल के लेकर दिए एक बयान में कहा था कि वो उनके टाइप की नहीं है। एक दूसरे बयान में ट्रम्प ने आरोप लगाया कि कैरोल ने यौन शोषण को लेकर झूठ बोला था। ट्रम्प के इस बयान के बाद कैरोल ने उन पर मानहानि का मुकादमा किया था। मानहानि के मामले में ट्रम्प को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 83 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था। पोर्न स्टार के संबंध बनाने के दोषी हैं ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प के इस साल 30 मई को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के साथ संबंध बनाने और पैसे देकर चुप कराने के आरोप में दोषी करार दिया गया था। दोषी पाए जाने के बाद ट्रम्प ने अगस्त में फेडरल कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। इसके बाद फेडरल कोर्ट ने मामला वापस न्यूयॉर्क कोर्ट में भेज दिया था। न्यूयॉर्क की कोर्ट में ट्रम्प ने सजा को रद्द करने के लिए याचिका लगाई थी। हालांकि ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई को अनिश्चितकाल के टाल दिया है। 2016 में राष्ट्रपति बनने से पहले का मामला ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहे थे। यह मामला 2016 में उनके अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है। इसके खुलासे के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कोर्ट ने 6 सप्ताह में 22 गवाहों को सुना। इनमें स्टॉर्मी डेनियल भी शामिल थीं। ———————————————— ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जर्मन नाई के पोते हैं ट्रम्प:बच्चे पैदा करने पर बीवी को ढाई लाख डॉलर देते थे; कसीनो चलाने वाला कैसे बना था राष्ट्रपति तारीख- 6 जनवरी 2020 जगह- अमेरिकी संसद, कैपिटल हिल, वॉशिंगटन DC समय- दोपहर करीब 1 बजे 2 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ बैरियर तोड़कर अमेरिकी संसद में घुस गई। इनमें से कई लोगों के पास हथियार थे। ये वही जगह थी, जहां से कुछ मिनट पहले अमेरिकी चुनाव के आधिकारिक नतीजे जारी किए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles