डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से किया रेप:दुर्ग में घर में घुसकर मारपीट की,फिर बनाए संबंध, सुकमा में SDOP के पद पर है पदस्थ

0
71

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि, डीएसपी महिला का रिश्तेदार है। इसलिए घर में आना-जाना लगा हुआ था। उसने मारपीट कर जबरदस्ती रेप किया। शिकायत के बाद मोहन नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। महिला ने बताया कि, जुलाई 2020 में वो अपने परिवार के साथ उनके घर रुका था। वो प्लॉट खरीदने के सिलसिले में आया था। उसी समय महिला को देखकर तोमेश की नियत बिगड़ गई थी। उसे ऐसा आभास हो गया था। घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे टोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने टोमेश से कहा कि, घर में कोई नहीं है। इसके बाद भी वह घर में घुस गया। अंदर जाकर उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वो वहां से चला गया। मानसिक रूप ‎से परेशान थी महिला महिला ने बताया कि, जब उसका पति पाटन से लौटा तो उसने पूरी आपबीती बताई। पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर बात दबाई कि इससे बदनामी होगी, लेकिन उस घटना के बाद महिला एकदम चुप हो गई। यह देखकर पति ने उसे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कॉन्स्टेबल ने होटल में युवती से किया रेप: शादीशुदा आरक्षक का प्रपोजल ठुकराया था; रायगढ़ में पुराने केस के सिलसिले में हुई थी पहचान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शादीशुदा आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित ने कॉन्स्टेबल की पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो उसने किसी को नहीं बताने की बात कही। लेकिन आरक्षक की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here