25.5 C
Bhilai
Saturday, February 15, 2025

बांग्लादेश-हिंदू रैली में जा रही बस पर हमला, 20 घायल:हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में हुआ था रैली का आयोजन

बांग्लादेश के रंगपुर में शुक्रवार 22 नवंबर को सनातन जागरण मंच की तरफ से एक रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शामिल होने पहुंची एक बस रास्ते में हमला किया गया। हमले में 20 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माहीगंज कॉलेज के मैदान में हुई इस रैली का मकसद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, और मठों व मंदिरों पर हमलों के विरोध करना था। रैली में शामिल लोग 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। रैली के मुख्य अतिथि चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी ने देश में हिंदुओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। हिंदुओं की संपत्ति और घर लूटने का सिलसिला जारी चिन्मय दास ने कहा कि 1971 के स्वतंत्रता संग्राम में जान बचाने के लिए देश छोड़कर जाने वाले में 70% हिंदू थे। उनके घरों और संत्तियों को लूटा गया था। आजादी के इतने सालों बाद भी ये सिलसिला जारी है। चिन्मय दास ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त के बाद देश में आंतकियों, उग्रवादियों और नेताओं को जेल से छोड़ा गया है। लेकिन किसी भी हिंदू को नहीं छोड़ा गया है। हिंदू किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थक नहीं हैं। भविष्य में हिंदू उस पार्टी को वोट करेंगे, जो लोकतंत्र को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि आज 3 करोड़ सनातनी एकजुट हैं। चिन्मय दास ने कहा कि रैली में शामिल होने आ रही बस पर हमला किया गया। उन्होंने घायलों में से एक व्यक्ति को मंच पर भी बुलाया। रैली में बांग्लादेश सनातन जागरण मंच ने इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया चिन्मय दास बोले- मुझे होटल से निकलने के लिए कहा गया चिन्मय दास ने 21 नवंबर की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें रंगपुर के होटल से निकलने के लिए कहा गया था। पुलिस ने उनसे कहा कि हमें यहां नहीं रखा जा सकता है। ———————————————– बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के 100 दिन पूरे:हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी, यूनुस अपने विरोधियों को बना रहे हैं निशाना बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने 16 नवंबर को अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए है। 18 नवंबर को ट्रांसपेरैंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश की तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शासन में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। यूनुस प्रशासन अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराधों को रोकने में नाकाम रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles