भाजपा नेता के नाती की नाली में बहने से मौत:​​​​​​​कांकेर में घर के बाहर खेलते समय गिरा; 900 मीटर दूर खेत में मिला शव

0
107

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भाजपा नेता के ढाई साल के नाती की नाली में बहने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते समय नाली में जा गिरा। तेज बारिश के बाद नाली का बहाव तेज था, जिसमें बच्चा बहकर करीब 900 मीटर दूर जा पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को ढूंढ निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।। खेलते समय नाली में गिरा कांकेर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, आर्दश नगर निवासी अशोक वालेचा का ढाई साल का नाती नित्यम शाम करीब 3 बजे घर के बाहर खेलते वक्त नाली में गिरकर बह गया। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने बच्चे की गिरने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को ढूंढ़ने की कोशिश की। 900 मीटर दूर खेत में मिला ढाई साल का नित्यम पानी के तेज बहाव में करीब 900 मीटर दूर खेत में मिला, घंटो तक पानी में डूबे रहने के चलते नित्यम बेसुध था। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्चें का बिना पीएम करवाए घर ले आए जिससे हादसे को लेकर पुलिस ने मार्ग कायम नहीं किया है। बारिश के कारण नाली में था तेज बहाव कांकेर में दोपहर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई थी, जिसके चलते नाली में पानी का बहाव तेज था। इसी तेज बहाव में नित्यम बहकर नाली के अंतिम छोर करीब 900 मीटर दूर खेत में जा पहुंचा और हादसे में उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here