यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट जारी:जनरल का कटऑफ 214, 48 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा, यहां जानें स्कोर कार्ड

0
35

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट एग्जाम 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने लिखित परीक्षा दी थी, वे UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जनरल वर्ग में लड़कों का कटऑफ 214 और महिलाओं का 203 गया है। जबकि SC वर्ग के लड़कों का 178, लड़कियों का 169 नंबर गया है। वहीं, ST वर्ग में लड़कों का 146, लड़कियों का 136 नंबर कटऑफ गया है। चौंकाने वाली बात यह कि EWS का कट ऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का 187 और लड़कियों का 180 गया है। जबकि OBC में लड़कों का 198 और लड़कियों का 189 गया है। 60244 पदों के लिए 50 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 1,74,316 कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। यानी पदों से तीन गुना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। रिटन एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए आगे बढ़ना होगा। इसमें फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। साथ ही, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी देना होगा। 48 लाख कैंडिडेट्स ने दिया एग्जाम
60 हजार पदों के लिए लगभग 48 लाख कैंडिडेट्स ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का एग्जाम दिया था. पहले फेज में 28.91 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और दूसरे फेज में 19.26 लाख रजिस्ट्रेशन मिले थे। दो फेज में आयोजित हुआ एग्जाम
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिटर्न एग्जाम दो फेज में आयोजित किए गए थे। पहले फेज के एग्जाम 23, 24, और 25 अगस्त को आयोजित हुए थे। वहीं, दूसरे फेज के एग्जाम 30 और 31 अगस्त को हुए थे। एग्जाम को दो शिफ्ट्स में लिया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। 67 शहरों में करीब 1,174 सेंटर्स पर एग्जाम्स लिए गए थे। रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर-की
सितंबर में इसकी आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर 19 सितंबर तक ऑब्जेक्शंस मांगे गए थे। इन ऑब्जेक्शंस के सॉल्यूशन के बेसिस पर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2024 और फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here