Election Result Haryana LIVE: EVM खुलते ही हरियाणा में बदली तस्वीर, रुझानों में भाजपा ने हासिल किया बहुमत… भाजपा: 54, कांग्रेस: 31

0
48

ब्यूरो/एजेंसी, चंडीगढ़/जम्मू (Haryana Jammu Kashmir Assembly Election 2024)। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में टी20 जैसा मुकाबला चल रहा है। एक वक्त कांग्रेस बहुत आगे थी, फिर भाजपा ने बढ़त बना ली। वहीं जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन (कांग्रेस+नेशनल कॉन्फ्रेंस) की सरकार बनना लगभग तय है।

दोनों राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीट हैं। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीट पर जीत जरूरी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। दोनों दलों की साख दांव पर रही। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) कुछ खास असर नहीं डाल पाई है।

इसी तरह जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी देश-दुनिया की नजर है, क्योंकि यह आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव था। यहां पढ़िए दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here